फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी के आतंक से परिवार में दहशत, घर में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। नोनरा गांव में एक किसान को खेत चर रहे भैंसे को मारना भारी पड़ गया। गुस्साए भैंसे ने न सिर्फ किसान को दौड़ा लिया, बल्कि घर में छुपे किसान के दरवाजे पर बैठकर उसके निकलने का इंतजार भी करने लगा। सोमवार को दोपहर में हुई इस घटना के बाद भैंसा मंगलवार शाम तक किसान के घर के सामने बैठा रहा। भैंसे के तेवर से दहशतजता परिवार ने पुलिस से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक गुहार लगाई। मंगलवार को पुलिस मौका मुआयना करने के बाद लौट गई।
विज्ञापन

नोनरा गांव निवासी रामधनी गोंड गांव के सिवान में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। उनके घर के पास धान की फसल खा रहे एक भैंसे को रामधनी ने पीट दिया। इससे गुस्साए भैंसे ने धान चरना छोड़कर रामधनी को दौड़ा लिया। वह भाग कर घर पहुंचा। इधर भैंसा मकान के आसपास मंडराने लगा। भैंसे की दहशत के कारण घर के बाहर लगे हैंडपंप और शौचालय तक भी परिवार का कोई सदस्य नहीं जा पा रहा है। किसान ने भोर में पूर्व ग्राम प्रधान बेचन सिंह और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी भैंसे के उग्र तेवर को देखकर कुछ भी करने में असमर्थता जताते हुए लौट गई। पूर्व प्रधान बेचन सिंह ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद भैंसे को थोड़ी दूरी तक खदेड़ा, लेकिन कुछ देर बाद भैंसा वापस लौट आया और बैठ गया। इधर उसे भगाने आए नोनरा गांव निवासी कमलेश विश्वकर्मा को हमला कर घायल कर दिया। कासिमाबाद के एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें