फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में मां की गोद में इकलौता बेटे की माैत, छह लोग घायल

विज्ञापन
बादशाहपुर गांव के पास ट्रैक्टर से ​भिड़ंत में क्षतिग्रस्त बोलेरो के पास मौजूद ग्रामीण व पुलिसकर
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव के पास सोमवार सुबह पांच बजे जंगीपुर-वाराणसी मार्ग पर ओवरटेक के चक्कर में सीमेंट की पाइप लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बोलेरो टकरा गई। हादसे में मां की गोद में आठ माह के इकलौते बेटे विवान की मौत हो गई। उपचार के लिए वाराणसी जा रहे चालक सहित एक परिवार के छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दो की हालत गंभीर है। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि सिखड़ी गांव निवासी नरेंद्र कश्यप ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पत्नी संजू देवी का इलाज कराने के लिए बोलेरो से वाराणसी जा रहे थे। बोलेरो में मां अनुसूया देवी, भाई दिलीप कश्यप और पत्नी संजू देवी की गोद में आठ माह का इकलौता बेटा विवान था। बोलेरो चालक शिवम यादव वाहन चला रहा था।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे बादशाहपुर गांव के पास वाहन जैसे ही पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार सीमेंट की पाइप लादकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी और ओवरटेक करने लगी। इतने में सीमेंट के पाइप से बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो का अगला हिस्सा ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे पाइपों में जा भिड़ा और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मनिहारी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आठ माह के विवान कश्यप को मृत घोषित कर दिया। वहीं नरेंद्र कश्यप, दिलीप कश्यप और अनुसूया देवी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जबकि संजू देवी और बोलेरो चालक शिवम यादव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक भाग गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृत बच्चे के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें