फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएलएड छात्र को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव में डीएलएड छात्र राजू यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी दुर्गा सिंह उर्फ गांधी को ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि बीते सात मई की देर रात डीएलएड छात्र राजू यादव गांव में एक तेरहवीं में भोज कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। रास्ते में हमलावरों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से छात्र पर गोली चला दी थी। गोली छात्र के सिर के दाहिने पिछले हिस्से को चीरते हुए निकल गई थी। छात्र का उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास के आरोपी दुर्गा सिंह उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें