फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्क्रूटनी के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद फेल अभ्यर्थियों को पास होने के लिए बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन

स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। स्क्रूटनी के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए परिषद की वेबसाइट खोल दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन के साथ चालान और उस आवेदन की हार्ड काॅपी रजिस्टर्ड डाक से अभ्यर्थी को अंतिम तिथि तक बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। अंतिम तिथि के बाद स्क्रूटनी की हार्ड काॅपी और चालान की रजिस्टर्ड डाक से आईं रजिस्टरी स्वीकार नहीं की जाएंगी। परिषद के सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्क्रूटनी के लिए प्रति प्रश्नपत्र शुल्क पांच सौ रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

लिखित और प्रयोगात्मक खंड के लिए शुल्क अलग-अलग निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा कर सकते हैं।
इसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे गए स्क्रूटनी के आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकालकर उसके साथ मूल चालान पत्र नत्थी करके सत्यापन के लिए रजिस्टर्ड डाक से क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी को भेजेंगे।
क्षेत्रीय कार्यालय में सीधे, कोरियर अथवा डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी स्क्रूटनी के लिए अपने सभी विषयों में आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड में तीन दिन की छुट्टी कर दी गई है। अब बोर्ड कार्यालय एक मई को खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें