फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से आएगी एक लाख सिरिंज, भेजा गया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड टीकाकरण के लिए खपत होने वाली सिरिंज की पर्याप्त उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कदम उठाया जाने लगा है। टीकाकरण के लिए करीब एक लाख सिरिंज झांसी से ले आने के लिए वाहन भेजा गया है, ताकि 27 सितंबर को आयोजित होने वाले मेगा कैंप में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लोगों को सुरक्षित करने के लिए जिले में लगातार टीकाकरण चल रहा है। इसके लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रतिदिन तीन सौ से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। अब तक 17 लाख 53 हजार 380 लोग टीका लगवा चुके हैं। इसमें 14 लाख 77 हजार 342 लोग पहली खुराक ले चुके हैं, वहीं दो लाख 76 हजार 38 लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। देखा जाए तो प्रतिदिन 12 हजार से ऊपर लोग टीका लगवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस परिस्थिति में टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या के पांच प्रतिशत अधिक सिरिंज की खपत होती है। झांसी से सिरिंज मंगाने के लिए वाहन भेजा गया है। वहां से लगभग एक लाख सिरिंज जिले को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें