फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: मुख्तार अंसारी का सहयोगी अमित राय गिरफ्तार, हत्या-गैंगस्टर एक्ट समेत 28 मुकदमे दर्ज

Wed, 28 Jun 2023 08:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

जोगामुसाहिब निवासी अमित राय पर हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट समेत 28 मुकदमे दर्ज हैं। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे शुक्रवार की रात आठ बजे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एक लाख का इनामिया गिरफ्तार: थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठीजार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी का सहयोगी आईएस-191 के सक्रिय सदस्य और जिले के टॉप टेन अपराधी अमित राय को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शुक्रवार की शाम लौवाडीह अंडर पास से धरदबोचा। 

विज्ञापन

काफी समय से फरार चल रहे बदमाश अमित राय को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके समर्थन में गांव की महिलाओं के साथ लोग थाने पर घेराव करने लगे। पुलिस का कहना है कि विरोध करने वाले आरोपी बदमाश को छुड़ाने की कोशिश में नारेबाजी करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।
यह भी पढ़ें- Varanasi: वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर अपलोड हो रहे अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप
विज्ञापन

इसके चलते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इस दौरान कई लोग चुटहिल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। जोगामुसाहिब निवासी अमित राय पर हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत 28 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे शुक्रवार की रात आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम प्रधान का पुत्र भी है, जिसके चलते गिरफ्तारी के विरोध में सौ से अधिक महिला-पुरुष करीमुद्दीनपुर थाने पर करीब रात 12 बजे पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। इसके चलते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसके चलते कई प्रदर्शनकारी चुटहिल हो गए। इनमें महिलाए भी शामिल हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद,  भांवरकोल, बरेसर थाने की भी पुलिस फोर्स पहुंची। उधर, शनिवार की सुबह भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मुहम्मदाबाद  न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें