फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कामाख्या धाम में एक लाख भक्तों ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन लहुरी काशी में भक्ति की बयार बहती नजर आई। कामाख्या धाम में महाष्टमी की आरती में रात 12 बजे खड़े होने की जगह नहीं थी। यही स्थिति नवमी पर भी देखने को मिली। यहां एक लाख भक्तों ने मां की आराधनी की। इनमें गोरखपुर, जौनपुर, बिहार तक के श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं, नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में मां शेरावाली का जयकारा गूंजा। देवी भक्तों ने सुख, समृद्धि और शांति की कामना के लिए मंदिरों में मत्था टेका।
विज्ञापन

करहिया स्थित मां कामाख्या धाम में महानिशा की आरती महंत आकाश राज तिवारी ने कराई। शहर के हमीद सेतु स्थित काली मंदिर और नवाबगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर उनसे मंगल की कामना की। यही स्थिति रेवतीपुर स्थित मां भगवती, करीमदुदीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी, मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया, सैदपुर स्थित मां काली मंदिर, देवकली के चकेरी धाम स्थित दुर्गा मंदिर, शादियाबाद स्थित टड़वा भवानी, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता, सादात स्थित मां काली, मतसा कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर, सादात के माहपुर स्थित काली सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा मंदिरों में जगतजननी के दर्शन-पूजन की धूम रही। मंदिरों में बज रहे देवी गीतों और भक्तों के जयकारे से आसपास का माहौल पूरे दिन दुर्गामय बना रहा।
जनपद में व्रती महिलाओं ने कुंआरी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराया। इसके बाद खुद पारण कर आठ दिन तक चले व्रत को समाप्त किया। इन आयोजनों के चलते जिले के हर क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। नवरात्र में कुंआरी कन्याओं के पूजन का काफी महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें