फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सबको पछाड़ अजय सिंह का चेतक बना विजेता, सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार चुने गए टनमन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मां कामाख्या धाम पर रामनवमी के अवसर पर रविवार को चेतक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले और पड़ोसी राज्य बिहार के साथ ही अन्य जनपदों के 28 घुड़सवारों ने अपने घोड़े के साथ प्रतिभाग किया। इनमें बिहार प्रांत के बक्सर निवासी घुड़सवार अजय सिंह का घोड़ा अव्वल रहा।
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम के मुख्य गेट के पास मैदान में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके पहले चरण में सभी प्रतियोगियों को चार-चार चक्कर लगाना था। प्रथम चरण में विजेताओं को दूसरे चरण में भी चार-चार और फाइनल चक्र में मैदान का पांच चक्कर लगाना था। प्रतियोगिता के आखिरी चरण में आठ चेतक पहुंचे, जिसमें बक्सर के अजय सिंह का चेतक पहला, अजय सिंह का चेतक और तीसरे स्थान पर रामनगर के श्रीभगवान मुखिया का चेतक रहा। सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार का पुरस्कार बिहार राज्य के टनमन सिंह को मिला। निर्णायक मंडल में सुधीर सिंह, भोलानाथ जायसवाल, शिवदयाल उपाध्याय, नित्यानंद तिवारी, पप्पू राय शामिल थे। विजेताओं को मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह, जरनल मैनेजर रजनीकांत राय, हाजी शौकत अली, भदौरा प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खां और प्रमुख जमानिया संतोष कुशवाहा ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंत में आयोजक अशोक सिंह, पिंटू उपाध्याय, प्रधान कन्हैया राम और देव कुमार सिंह कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मन्नू सिंह, हेराम सिंह, दुर्गा चौरसिया, कामदेव सिंह, प्रधान संतोष यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें