फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 50 हजार रुपये किए गए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लाख 50 हजार नकदी बरामद किया। वहीं निर्धारित समय के अंदर साक्ष्य न प्रस्तुत करने पर छह दिन पूर्व बरामद धनराशि को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

लठ्ठूडीह संवाददाता के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के भरौली आला गांव के पास चेकिंग के दौरान रविवार की शाम एक लाख 50 हजार रुपये बरामद किया। धनराशि संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने कब्जे में लेकर सरकारी खजाने में जमा करा दिया। साथ ही एक सप्ताह के अंदर कागजत दिखाने का समय दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि बलिया सीमा पर बैरियर लगाकर पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बलिया जनपद के फेफना निवासी अरविंद कुमार यादव पहुंचे। पुलिस ने जांव में बाइक की डिग्गी से एक लाख 50 हजार रुपये नकदी बरामद किया। बरामद नकदी से संबंधित कागजात न दिखाने पर कब्जे में लिया गया, जो सरकारी खजाने में जमा करा दिया गया। खानपुर संवाददाता के अनुसार बीते 21 फरवरी की रात नौ बजे वाराणसी- गाजीपुर स्थित सिधौना में सेक्टर मजिस्ट्रेट एक स्कॉर्पियों तीन लाख 50 हजार रुपये बरामद करसुरक्षित किया गया था। उनके द्वारा समय की सीमा बीतने के बाद समुचित जवाब नहीं मिला। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह बाद भी धनराशि के संबंध कोई कागजात नहीं दिखाया गया। ऐसे जिलाधिकारी के आदेश पर पैसे को जब्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें