गाजीपुर। छठवें चरण के मतदान से एक पूर्व 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनपद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही गाजीपुर, बनारस, बलिया समेत पूर्वांचल के अधिकांश जिलों की राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ने के आसार हैं। 2 मार्च की जनसभा को लेकर शहर के आरटीआई मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। मंच बनने के साथ कुर्सियों का खेप कार्यक्रम पहुंच गया है। वहीं, पुलिस लाइन में हैलीपैड की व्यवस्था की जा रही है।
प्रोटोकाल के मुताबिक, पीएम एक घंटे गाजीपुर में रहेंगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका हेलीकाप्टर सोनभद्र से 1.55 पर उड़ेगा और 2.40 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। जहां से उनका काफिला निकलकर 2.50 बजे तक आरटीआई मैदान के सभा स्थल पहुंचेगा। वहां 3.35 तक जनसभा को संबोधित करेंगे और 3.45 पर उड़नखटोला से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
इधर, प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। आम लोगों के लिए दो प्रवेश द्वार बनाने के साथ वीआईपी के लिए एक प्रवेश द्वार की व्यवस्था की जा रही है। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। आरटीआई मैदान में एक लाख लोग संबोधन को आराम से सुन करेंगे। जिसके मद्देनजर सारे इंतजाम हो रहे हैं। रविवार शाम भाजपा के सह प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।
जनपद में 3 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 4 मार्च को गृहमंत्री अमित का आगमन संभावित हैं।