फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर किसान से डेढ़ लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर तेतारपुर मार्ग पर बुधवार को नकाबपोश पांच लुटेरों ने मारपीट कर और तमंचा सटाकर किसान से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने और अपहरण की धमकी देकर तमंचा लहराकर फरार हो गए। किसान गेहूं बिक्री का पैसा लेकर घर जा रहे थे। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है। किसान ने उच्चाधिकारियों से जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तेतारपुर गांव निवासी पीड़ित किसान बृजेश सिंह ने बताया कि वह बीते 26 अप्रैल को गेहूं बेचने के लिए जौनपुर जनपद के पतरही स्थित आढ़त (मंडी) गए थे। गेहूं बिक्री का एक लाख 29 हजार 950 रुपये और उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये थे। वह पैसा लेकर बाइक से बीते 27 अप्रैल को करीब तीन बजे घर लौट रहे थे। गौरी-तेतारपुर के बीच नाले के पास बाइक सवार दो लुटेरे मुंह बांधकर खड़े थे और रोक लिए। अभी कुछ समझ पाता तब-तक पहले से घात लगाए तीन और लुटेरे पहुंचे और मारने- पीटने लगे। लुटेरों में तीन लोग गांव के ही थे और पास में मौजूद डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर पीड़ित ने ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है तो छानबीन करने के साथ मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें