भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर इस बार भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए बाजार में तरह-तरह की राखियां उपलब्ध कराई गई हैं। एक तरफ जहां भाइयों की कलाई पर स्टोन वाली राखियां सजेंगी, वहीं नन्हें-मुन्ने
भाइयों की कलाई पर छोटा भीम और मिक्की माउस कार्टून वाली राखियां नजर आएंगी। पर्व के नजदीक आने से राखी की दूकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है।
रक्षाबंधन 29 अगस्त को है। पर्व के मद्देनजर कुछ दिन पहले शहर में स्थायी तथा अस्थायी राखी की दूकानें सज गई। सबसे ज्यादा दूकानें शहर के महुआबाग में सजी हैं। इन दूकानों पर एक से बढ़कर एक राखियां उपलब्ध कराई गई हैं।
ज्यादा बिक्री छोटा भीम, मिक्की माउस सहित अन्य कार्टून वाले राखियों की हो रही है। इसके अलावा स्टोन की राखियां भी बिक रही है। महिला महाविद्यालय के पास राखी की दूकान सजाई रीमा अग्रवाल ने बताया कि इस बार
स्टोन के साथ ही धागे वाली राखियों की डिमांड हो रही है। वहीं बच्चों को कार्टून वाली राखियां काफी भा रही हैं। सिंगल नग से लेकर दर्जन भर नग वाली राखियों को रेशम की डोर में काफी संजीदे से सजाया गया है। राखियों की
कीमत 5 से लेकर सौ रुपये तक में है।