फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली पर पटिया लगाने के लिए प्रदर्शन

Tue, 08 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआबाग से ददरीघाट जाने वाली सड़क की पटरी पर बनाई गई नाली को पटिया से नहीं ढका गया है जिससे आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस नाली पर पटिया लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को व्यापारियों और नागरिकों ने शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर शम्मी ने कहा कि महुआबाग चौराहे से ददरीघाट मोड़ तक सड़क के किनारे नाली बनाई गई है। इस नाली पर पटिया नहीं लगाई गई है जिससे सड़क के किनारे स्थित दूकानों पर ग्राहकों को जाने में दिक्कत होती है।

इसके चलते दूकानदारों का धंधा मंदा हो गया है। अक्सर ग्राहक और स्कूल जाने वाले बच्चे नाली की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। इसको लेकर दूकानदारों और नागरिकों में नाराजगी है। नाले के पानी की निकासी मुख्य नाले में
विज्ञापन


नहीं होने के कारण नाली में हमेशा पानी भरा रहता है और गंदगी का अंबार हो गया है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। इस दौरान शम्मी ने नगर पालिका के प्रशासक एके सिंह से दूरभाष पर बात कर उन्हें

समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नाली निर्माण का पूरा होने में विलंब होने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट में शामिल करने की मांग की। नगर पालिका प्रशासन ने 13 दिसंबर को मतगणना संपन्न होने के बाद कार्य पूरा

कराने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में मणिकांत मौर्य, बीनू अग्रवाल, सुधीर, प्रिंस अग्रवाल, राजू, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सैय्यद कासिम, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें