फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या की, लिया ताऊ के कत्ल का बदला

Mon, 07 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के देवल गांव के सिवान में चार दिसंबर को एक युवती की हत्या कर शव शव फेेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में नामजद प्रेमी को गिरफ्तार कर सोमवार को हत्याकांड के राजफाश का दावा किया है। पुलिस के
विज्ञापन


मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेमिका को मारकर उसने अपने बड़े पिता की हत्या का बदला लिया है।
देवल गांव के सिवान में एक अरहर के खेत में चार दिसंबर को युवती का शव मिला था। शिनाख्त में पता चला कि

वह गोपाल चौधरी की पुत्री पूजा (17 वर्ष) है, जो तीन दिनों से घर से लापता थी। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया था। शव के पास से पुलिस ने साढ़े चार सौ रुपया भी बरामद किया

था। इस मामले में पूजा के भाई रामअवध ने गांव के गनेश चौधरी के खिलाफ बहन को लापता कर हत्या करने के आरोप में लगाया था और इसकी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


प्राथमिकी के बाद पुलिस आरोपी की तलाश करने लगी थी। सोमवार को थानाध्यक्ष केपी सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि पूजा का हत्यारोपी भदौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। यह सूचना मिलते ही वह हरकत में

आ गए और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही आरोपी गनेश चौधरी भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और थाना ले आई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब

20 वर्ष पूर्व पूजा के परिवार वालों ने उसके बड़े पिता विक्रम चौधरी की रंजिशन हत्या कर दी थी। इस हत्या का बदला लेने के लिए उसने पूजा को अपने प्रेम का झांसा देकर दो दिसंबर की रात फोन करके उसे सिवान के अरहर के

खेत में बुलाया और दुपट्टा से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देते समय मौके पर उसकी जेब से साढ़े चार सौ रुपए गिर गए थे। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें