फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबानी जानकारी देने पर एसपी ने कहा दर्ज करें

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बुधवार को थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई के साथ अन्य आवश्यक दिशा- निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह और मालखाने का निरीक्षण किया। साथ ही शस्त्रों को देखा और प्रयोग के बारे में जानकारी ली। कार्यालय में रखे रजिस्टर की गहनता से जांच कर विभिन्न मुकदमों के बारे में पूछताछ की बरामद की। आय- व्यय रजिस्टर की जांच में अधिकांश मामलों का उल्लेख नहीं था, जुबानी जानकारी ही दी जा रही थी। इस पर उन्होंने अभिलेख में दर्ज करने का आदेश दिया। सीसीटीएनएस कक्ष में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क कक्ष पहुंचे, जहां तैनात महिला कांस्टेबल को प्रार्थना पत्र अपलोड करने का निर्देश दिया। आईजीआरएस रजिस्टर और इससे संबंधित मामलों की जानकारी ली। इसके बाद मालखाने का निरीक्षण किया। साथ ही थाने में जब्त और लावारिस वाहनों के बारे में जानकारी ली। अधिकतर वाहन को कोर्ट की कार्रवाई पूरी करने के बाद नीलाम करने की बात कही। इसके बाद एक-एक करके थाने पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। इस मौके पर सीओ गौरव कुमार सिंह, एसओ शैलेश कुमार मिश्र, एसआई केशव यादव, रामसजन यादव, बृजमोहन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें