फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानिया से ओम प्रकाश, जंगीपुर से विरेंद्र बने प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को जनपद की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया। जमानिया से पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह और जंगीपुर से वीरेंद्र यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया है। दोनों ही नामों पर काफी पहले से ही चर्चा चल रही थी। पार्टी हाइकमान ने एक बार फिर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह का राजनीतिक सफर करीब 33 साल पुराना है। 1985 में बीएचयू के महामंत्री, दिलदारनगर विधानसभा से 1989, 1991, 1995, 2002 में विधायक चुने गए। इसी दौरान 1997 में गाजीपुर सीट से सांसद बने और 2012 में जमानिया विधानसभा अस्तित्व में आने के बाद यहां से निर्वाचित होकर मुलायम सिंह यादव की सरकार में पर्यटन मंत्री बने थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह और बसपा प्रत्याशी अतुल राय के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में ओमप्रकाश तीसरे नंबर पर रहे।
वीरेंद्र यादव वर्ष 2017 में पहली बार जंगीपुर सीट से विधायक चुने गये। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। वहीं, जिले की सात विधानसभा में से दो सीटों पर टिकट की घोषणा होने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं काफी उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि जंगीपुर और जमनिया सीट पर टिकट की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। दोनों ही जिले के कद्दावर नेता हैं। जल्द ही अन्य पांच सीटों पर भी टिकट की घोषणा होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें