सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
UP Politics News: प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब तक हम हैं, आरोप लगाने वाले हमें लिखकर दें, निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। अखिलेश यादव के 40 हजार रुपये महिलाओं को देने के वादे पर उन्होंने कहा, “न नौ मन गेहूं होई न राधा गवने जइहे… न सरकार बनी न पैसा मिलेगा। कफ सिरफ प्रकरण पर उन्होंने बताया कि मामले की एसआईटी जांच कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एसएआर सूची लोकसभा–विधानसभा की तैयार की गई है, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग की सूची के आधार पर होंगे। जहूराबाद क्षेत्र में 53 हजार लोगों तक बीएलओ न पहुंचने की शिकायत पर उन्होंने बताया कि मामला एसडीएम और जिलाधिकारी के संज्ञान में दे दिया गया है।
भ्रष्टाचार पर कहा कि जो भी पुलिस या विभागीय जांच में दोषी पाया जा रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि सुभासपा के सेवा कार्यक्रम के तहत अब तक 15 हजार से अधिक शिक्षित युवाओं का चयन किया गया है। गांवों में बैठकों के माध्यम से सुहेलदेव सेवा के जरिए युवाओं को जोड़कर पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना इसका लक्ष्य है।
इसके पूर्व कासिमाबाद के एक निजी मैरिज हॉल में शुक्रवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा जहूराबाद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की।