फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के मनिहारी ब्लाक के पास शनिवार की शाम अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक के धक्के दवा लेने मेडिकल स्टोर पर जा रहे वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

यूसुफपुर खड़वा गांव निवासी विष्णु राजभर (85) देर शाम दवा लेने के लिए घर से निकले थे। वह मनिहारी ब्लाक के पास सड़क पार कर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक के धक्के से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। परिजनों ने आस-पास के ग्रामीणों की मदद से वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया। इधर मौत की जानकारी होते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया। घटना के दूसरे दिन रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि मृतक के पोते सूर्यभान राजभर की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें