फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिविर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
कासिमाबाद ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में योगाभ्यास करते अधिकारी और कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


आयुष्मान आरोग्य मंदिर महाहर के मास्टर योग प्रशिक्षक धीरज राय और सैय्यद सलमान हैदर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योग क्रियाओं और प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही नियमित योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ ने बताया कि भारत सरकार के ‘योग 365 डे’ कार्यक्रम के तहत ‘हैबिल्ड’ संस्था पिछले 100 दिनों से ऑनलाइन योग सत्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष कवच पोर्टल पर योगाभ्यास से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड कर सहभागिता दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून को सुबह 6:15 बजे से 7 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें