फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज और सहजानंद में मतदान के लिए शपथ दिलाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को पीजी कालेज और स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और जो मतदाता बन चुके हैं उनसे विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से पड़ोसियों और परिवार के लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने की अपील की।
कहा कि एक जनवरी 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। उनका नाम मतदाता सूची में आना है और जो मृतक हो चुके हैं या जिनका नाम त्रृटिपूर्ण या गलत है या नाम संशोधन कराना है। उनके लिए आयोग की ओर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसकी समय सीमा एक नवंबर से 30 नवंबर 2020 तक निर्धारित है। मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान 13 नवंबर दिन शनिवार, 21 नवंबर दिन रविवार, 27 नवंबर दिन शनिवार को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों और स्थलों पर आयोजित कराए जाएंगे। मतदाता सूची में बीएलओ के माध्यम से आपका नाम जुड़वा सकते है। संशोधन करा सकते हैं या एक से अधिक विधान सभा में नाम होने पर हटवा सकते हैं। कहा कि विशेष परिस्थितियों में यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते है। यदि कोई समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा तो तो अपने मोबाइल से जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी को फोन करके अपनी समस्या को बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें