फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 112, शहर में पांच स्थान हाट स्पाॅट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 112 लोग डेंगू से बीमार हैं। लेकिन, प्राइवेट अस्पतालों में भी बहुत से मरीज ऐसे भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी शहर के सकलेनाबाद, तिलकनगर, तुलसीसागर, कलेक्टर घाट, पुलिस लाइन को हाट स्पाट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में डेंगू के संभावित मरीजों की लगातार जांच व उपचार की प्रक्रिया की जा रही है। जिनकी एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है उनको तत्काल उपचार पर रखा जा रहा है। जनपद में इस वर्ष अब तक 112 डेंगू के मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं। कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि इन दिनों जनपद में लगातार विभाग के द्वारा स्रोत विनष्टीकरण के साथ ही एंटी लार्वा छिड़काव घरों में किया जा रहा है।
इसके अलावा गलियों में फॉगिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में इन सभी कार्यों के लिए जिला पंचायती राज विभाग के द्वारा और नगरीय इलाकों में नगर पालिका और नगर पंचायत के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है। परिवार को डेंगू से कैसे बचाएं, इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। डेंगू पीड़ित के परिवार के लोगों की फीवर एवं मलेरिया की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें