फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चचेरी बहन से अनैतिक संबंध के बाद कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ शादीशुदा चचेरे भाई ने महीनों शारीरिक संबंध बनाया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। मामला प्रकाश में आने पर पीड़िता के परिवार ने थाने में तहरीर दी। आरोपी तब से फरार है।
विज्ञापन

आरोप है कि शादीशुदा चचेरे भाई ने लगभग चार-पांच माह पहले पैसे का प्रलोभन देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी हुई तो उसने बीते 20 सितंबर को किशोरी का गर्भपात करा दिया। इसके बाद से वह फरार है। जबकि किशोरी गर्भपात कराने वाली नर्स के यहां पड़ी रही। इधर, परिवार के लोग खोजबीन करने में जुट गए। लेकिन 21 सितंबर को वह शर्म की वजह से घर नहीं गई। परिवार के लोगों ने उसे आजमगढ़ के उचहुॅवा बाजार के पास भटकते हुए पाया। घर लाए तो उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित को लेकर परिवार वालों ने 27 सितंबर को केस दर्ज कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें