फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि में पंजीकरण के लिए अब राशन कार्ड का नंबर अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/मौधा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब कोई भी फर्जीवाड़ा नहीं कर सकेगा। सरकार ने इस पर राशन कार्ड का नंबर अंकित होना अनिवार्य कर दिया है। इससे जहां फर्जीवाड़े पर रोक लग सकेगी, वहीं 25 हजार अपात्र किसानों को योजना से बाहर कर रिकवरी की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दिसंबर 2018 से शुरू हुई किसान सम्मान निधि योजना में अब तक जिले के लगभग छह लाख किसान पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि इनमें से लगभग चार लाख किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ मिल भी चुका है। विभागीय जांच में नौकरीपेशा, पेंशनर, मृतक और आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले लगभग 25 हजार ऐसे अपात्र मिले हैं, जो शुरुआत से ही योजना का लाभ उठाते आ रहे थे। फिलहाल ऐसे लोगों को चिह्नित कर मिलने वाली निधि पर रोक लगा दी गई है। अब नए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। सरकार ने अब नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकरण के लिए अब राशन कार्ड का नंबर भी अंकित होना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें