फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दस के बजाए मिलेगी चौदह घंटे बिजली

Fri, 06 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई रोस्टर प्रणाली के तहत  क्षेत्रीय लोगों को 10 घंटे के बजाय अब 14 घंटे बिजली मिलेगी। इससे क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल है। नया शेड्यूल 3 मई से 3 जून तक के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन


बिजली की अंधाधुंध कटौती एवं अनियमित आपूर्ति की वजह से क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता  था। क्षेत्रीय विधायक ने  विद्युत विभाग के  प्रमुख सचिव एवं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को लिखित  रूप से इस समस्या से अवगत कराया। इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारी द्वय ने तीन मई से नये रोस्टर प्रणाली के तहत दिन में 12 बजे से शाम 4 बजे तक एवं रात में 8 बजे  से सुबह 6 बजे तक बिजली आपूर्ति का आदेश जारी कर दिया। जबकि पहले रोस्टर के तहत  दिन में 1 बजे से 3 बजे तक एवं रात में 9 बजे से सुबह 5 बजे तक आपूर्ति होती थी।

इस नये  रोस्टर आपूर्ति के चलते ढढ़नी विद्युत उपकेंद्र,  रेवतीपुर उपकेंद्र एवं सुहवल स्थित  ताडीघाट विद्युत उपकेंद्रों के  अंतर्गत आने वाले लगभग 300 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। इस संबंध में  विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने  बताया कि यह लोगों की काफी  पुरानी मांग थी। 3 मई को विभाग के प्रमुख  सचिव एवं एमडी से मिलकर इस  समस्या से उन्हें लिखित रूप से अवगत  कराया जिस पर उन्होंने उनकी एवं क्षेत्रीय जनता कि  मांग को  तत्काल प्रभाव से  स्वीकार कर लिया। उनका कहना था कि यह एक माह के लिए नया शेड्यूल जारी किया  गया है। उनका प्रयास है कि लोगों को 20 घंटे बिजली मिल सके। विद्युत विभाग के अवर अभियंता संतोष  मौर्या  ने बताया कि नया शेड्यूल 3 मई से 3 जून तक के लिए लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें