फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 17541 पशुपालकों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पशुपालकों को भी किसान क्रेडिट योजना से जोड़ा जाएगा। जिले में 17541 पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है। किसान क्रेडिट 1.60 लाख से तीन लाख तक की सीमा तक बनवाए जा सकेंगे। पशुपालन विभाग ने पशु पालकों को इस योजना से जोड़ने की पहल शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से 15 नवंबर से शुरू विशेष अभियान 15 फरवरी 2022 तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस अभियान में पशुपालन घटक से संबंधित गोवंशीय, सूकर, बकरी, महिष वंशीय, कुक्कुट एवं अन्य पशु पालन करने वाले पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित कर उनकी जीवन शैली में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। 1.60 लाख तक क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किसी प्रकार की धरोहर अथवा प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। किसान क्रेडिट कार्ड पशुओं के नवीनतम मूल्यांकन के आधार पर होगा। इसका मुख्य उद्देश्य पशु पालकों की आमदनी में बढ़ोत्तरी करके उनके जीवन स्तर को उपर उठाना है। ताकि वे समय से अपने पशुओं को चारा, दाना, उपचार एवं पशु बीमा करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें