फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर और देर से पहुंचने वाले 12 कर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। जनगणना 2026-27 जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने और निर्धारित समय से देर से पहुंचने वाले 12 से अधिक कर्मचारियों को एसडीएम निधि ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

हेतिमपुर स्थित आईटीआई सभागार में जनगणना के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण चल रहा है। एसडीएम निधि ने बताया कि निरीक्षण और समीक्षा के दौरान कई नामित कर्मचारी प्रशिक्षण में समय से नहीं पहुंचे। कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी सामने आई। राष्ट्रीय दायित्व से जुड़े प्रशिक्षण में इस तरह की लापरवाही और उदासीनता गंभीर अनुशासनहीनता है। इसी को देखते हुए संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जनगणना का सफल क्रियान्वयन प्रशिक्षित और जिम्मेदार कार्मिकों पर निर्भर है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी नामित कर्मचारियों को समय से उपस्थित होकर पूरी गंभीरता और निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें