मऊ जिले में बुधवार को सदर विधानसभा के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तीन अलग-अलग मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान असलहा प्रकरण मे वादी मुकदमा निरीक्षक निहार नंदन और गैंगस्टर एक्ट के मामले मे निरीक्षक वाईपी सिंह का साक्ष्य हुआ।
वहीं विधायक निधि के मामले में निरीक्षक राम सिंह साक्ष्य के लिए कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। एसीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने असलहा प्रकरण में साक्ष्य के लिए 30 नवंबर और विधायक निधि के मामले में 28 नवंबर की तिथि नियत की। वहीं गैंगस्टर एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए दिनेश चौरसिया ने 23 नवंबर की तिथि नियत की।