फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो-ड्यूज के लिए भटक रहे संभावित प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नो-ड्यूज के लिए भटक रहे संभावित प्रत्याशी
विज्ञापन

जमानिया। विकासखंड में जिला पंचायत की ओर से मिलने वाले नो-ड्यूज के लिए संभावित प्रत्याशियों को भटकना पड़ रहा है। आरओ दिलीप शुक्ला ने बृहस्पतिवार को विकासखंड में बनाए गए 22 काउंटरों का गहनता से निरीक्षण किया और साफ-सफाई सहित रजिस्टरों के रख रखाओं संबंधित जानकारी दी। उन्होंने नामांकन करने आए लोगों के लिए शेड लगवाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पेय जल की व्यवस्था को देखा और उसे भी ठीक करने का आदेश दिया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला पंचायत की ओर से अपने कर्मचारी विकासखंड स्तर पर नहीं भेजे जा रहे हैं। इससे परेशानी हो रही है और प्रत्याशियों को जिला स्तर पर जाकर नो-ड्यूज करवाना पड़ रहा है। अगर जिला पंचायत द्वारा बकाएदारों की सूची उपलब्ध करा दी जाए तो कार्य करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे सभी 22 एआरओ को विकासखंड में मीटिंग के लिए बुलाया गया है। चिन्हीकरण कर सभी को उनके काउंटर आदि दिखा दिया जाए और नामांकन संबंधित जानकारी सहित सामग्री का मिलान कराया जाएगा। ताकि नामांकन फार्म जमा करने का कार्य करने में किसी प्रकार की कोई समस्या न रहे।
विज्ञापन

0000
निधन पर शोक
मतसा। श्री शिवपूजन इंटर कालेज मलसा के परिसर में प्रधानाचार्य डा. अरविंद की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रवक्ता केएन राय एवं वरिष्ठ सहायक अध्यापक हरेराम प्रसाद की माता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विजयशंकर राय, सतीश राय, राजेश राय, संतोष यादव, इंद्रजीत कुमार सिंह, सुमित राय, अमित राय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें