फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के वर्ष 2022 के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को बार के सभागार में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करने का कार्य संपन्न हुआ।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी वीरेंद्रनाथ श्रीवास्तव की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र सिंह यादव एवं राजेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामजी प्रसाद गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अजय शंकर मिश्र, मनोज सिंह यादव, जयप्रकाश राय, सह सचिव (प्रशासन) के लिए सतीश कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी वीरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि 17 दिसंबर को नामांकन पत्र वापसी के बाद जिस पद पर एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रह जाएंगे उस पद के लिए 22 दिसंबर को मतदान होगा। इसमें 270 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद उसी दिन गणना होगी और परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें