फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण आख्या प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करें जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके

विज्ञापन
बीएसए की अध्यक्षता में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जिले के सभी बीईओ और समन्वयकों की बैठक महुआबाग स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई। इसमें जिला समन्वयक प्रशिक्षण के बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने को बीएसए ने गंभीरता से लिया है। बीएसए हेमंत राव ने बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारियों) को निर्देश दिया कि निरीक्षण आख्या प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन

कहा कि प्रत्येक शनिवार को क्विज प्रतियोगिता की समीक्षा की जाए। खंड शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता कराई जा रही है। बीएसए ने डीबीटी की प्रगति की भी समीक्षा की। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की समीक्षा में पाया कि खंड शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण नहीं कर रहे हैं और न ही आफलाइन निरीक्षण आख्या कार्यालय को प्रेषित की जा रही है। उन्होंने नाराजगी जताई। जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की समीक्षा में सभी बीईओ को निर्देश दिया गया कि किसी भी दशा में जर्जर भवनों में शिक्षण कार्य न कराने दें। बीएसए ने मध्याह्न भोजन योजना, विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए कार्मिकों की डेटा इंट्री, कंपोजिट ग्रांट आदि की भी समीक्षा की। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी बिरनो अविनाश कुमार, सैदपुर राजेश सिंह, सादात एसएन प्रजापति, मरदह डॉ. कल्पना, बाराचवर राघवेंद्र सिंह, भांवरकोल सीताराम,मुहम्मदाबाद सुनील कुमार, करंडा रमेश श्रीवास्तव, रेवतीपुरअशोक कुमार,कासिमाबादअखिलेश कुमार झा, जिला समन्वयक अमित राय, अनुपमगुप्ता, सत्यदेव दूबे, नीरज सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें