फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हुई दूर, रोडवेज बसों को नो इंट्री

Sun, 08 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गाजीपुर वालों के लिए दिल्ली दूर हो गया है। गाजीपुर से नई दिल्ली के लिए संचालित रोडवेज बसों को वहां इंट्री नहीं मिल रही है। इन बसों को देश की राजधानी में प्रवेश तभी मिलेगा जब उनके पास प्रदूषण मुक्ति का प्रमाणपत्र हो। रोडवेज नई दिल्ली के लिए गाजीपुर से छह बसों का संचालन करता है। दिल्ली में सख्ती के बाद रविवार को रोडवेज की ओर से इन बसों के प्रदूषण की जांच करने और प्रदूषण मुक्ति का प्रमाणपत्र हासिल करने की कवायद शुरू कर दी गई।  
विज्ञापन

दिल्ली में डीजल वाहनों पर रोक लगने के बाद से गाजीपुर से फैजाबाद, सीतापुर, बरेली होते हुए वहां जाने वाली रोडवेज की बसों के प्रदूषण मुक्त नहीं होने पर दिल्ली में उन्हें प्रवेश करने पर रोक दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों के प्रदूषण मुक्त नहीं होने पर उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने के साथ सीज कर दिया जाता है। इसको देखते परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार को गाजीपुर से दिल्ली को जाने वाली रोडवेज बसों की गहनता पूर्वक जांच की गई। यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रदूषण की जांच के साथ प्रमाण जारी करने का भी काम तेजी से किया जा रहा है।
गाजीपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन शाम साढ़े पांच और साढ़े छह बजे दो बसें चलती हैं। रोडवेज की ओर से इन बसों के प्रदूषण की जांच और प्रमाण पत्र देने का काम शुरू कर दिया गया है। रोडवेज के उच्चधिकारियों ने हर बस के प्रदूषण स्तर की जांच कराने और उसके लिए प्रमाणपत्र जारी कराने का निर्देश दिया है। प्रदूषण मुक्त प्रमाण पत्र वाली बसों को ही दिल्ली भेजने को कहा है। रोडवेज के स्थानीय डिपो के संचालन प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बिना प्रदूषण जांच और प्रमाण पत्र के बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। इसको देखते हुए प्रदूषण की जांच और प्रमाण पत्र जारी कर ही बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया जा रहा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें