फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरा बस चालक, मौत

Sat, 07 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान छत से उतरते समय गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव निवासी अशोक सिंह (45) क्षेत्र के सन फ्लावर स्कूल में बस चलाता था। वह परिवार के साथ ही कस्बा में किराए के मकान में रहता था। रात में खाना खाकर वह परिवार के लोगों के साथ छत पर सो रहा था।
विज्ञापन


देर रात तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। उससे बचने के लिए पत्नी अनीता और बच्चे के साथ वह नीचे उतरने लगा। बिना रेलिंग की छत से उतरने के प्रयास में वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। उसके गिरते ही उसकी पत्नी चिल्लाने लगी।उसका शोर सुनकर मुहल्ले के लोग भी वहां पहुंच गए। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने की सोचते तब तक सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुबह पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें