फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अस्पताल से फरार बदमाश का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद भी फरार हुए लूट के आरोपी शिवम चौहान की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी रहीं लेकिन रविवार को दूसरे दिन भी उसका पता नहीं चला। सूत्रों के मुताबिक कुछ टीमें आसपास के जिलों के अलावा गैर प्रांतों में भी गई हैं। साथ ही परिवार, रिश्तेदारी और करीबियों के यहां भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मऊ जिले के रानीपुर थानाक्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी बदमाश शिवम चौहान उर्फ परमहंस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, वह मौका पाकर मेडिकल कॉलेज के तीसरे तल पर स्थित शौचालय की खिड़की के रास्ते कूदकर फरार हो गया। पैर में गोली लगने के बाद इस तरह से उसके जाने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। आरोपी के फरार के लिए जितना जिम्मेदार निलंबित हुए तीन आरक्षी माने जा रहे उतना ही अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को भी दोषी माना जा रहा है। अब तो पुलिस विभाग के सूत्र भी पूर्व में हुए मुठभेड़ में घायल बदमाशों को इलाज के नाम अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद विलंब से डिचार्ज करने के पीछे की संभावनाओं पर नजर रखना शुरू कर दिए हैं। साथ ही पुलिस भी इस बात को भी जांच में शामिल कर रही है कि बदमाश गोली लगने के बाद तीन मंजिला से कैसे कूदकर आसानी से फरार हो सकता है, जो की गोली लगने के बाद बिना सहारे के चल नहीं पा रहा था। फिलहाल, इन सब सवालों को लेकर जांच कर रही पुलिस धरपकड़ में भी लगी हुई है। इसके लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो फरार हुए बदमाश की तलाश में आसपास के नदी वाले इलाके में भी गई। बाग-बगीचा और आरोपी के घर, सगे-संबंधितों पर भी नजर रख रही है। टीम गाजीपुर में आरोपी के करीबी और रिश्तेदार, मऊ स्थित घर और करीबी, आजमगढ़, बिहार और महाराष्ट्र जाने वाले संभावित रास्तों पर भी जांच कर रही है। इसके अलावा फरार बदमाश तक पहुंचने के लिए बीटीएस, सर्विलांस के भी जरिए भी अपनी जांच-पड़ताल को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें