फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैंकों में नहीं मिल रहा कैश, एटीएम भी खाली

विज्ञापन
कासिमाबाद ​स्थित एक बैंक में लगी लोगों की कतार-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। सहालग का समय चल रहा है। ऐसे में लोगों को विभिन्न प्रकार के खर्चें के लिए नकदी की जरूरत है। लेकिन, बैंक और एटीएम से कैश नहीं मिल रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में 12 बैंक व उनकी 350 शाखाएं हैं, जबकि एटीएम 400 हैं। इनमें से 25 से 30 फीसदी बैंक व एटीएम कैश की किल्लत है। यह स्थिति करीब 10 दिनों से जिले में बनी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से बैंकों व एटीएम में पर्याप्त कैश नहीं है। बैंक कर्मियों ने बताया कि ऊपर से पर्याप्त कैश नहीं आ रहा है। बैंक में जो पैसा जमा हो रहा है, उसी को ग्राहकों को दिया जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि जितनी जरूरत है, उतना कैश बैंकों से नहीं मिल पा रहा है। वह भी पांच से छह दिन बैंकों का चक्कर काटने के बाद किसी तरह से कुछ नकदी की व्यवस्था हो पा रही है। यही हाल एटीएम का भी है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके यहां शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन है। टेंट, हलवाई, खरीदारी आदि खर्चों के लिए लोगों को नकदी की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले वह एटीएम पहुंच रहे हैं। अधिकांश एटीएम खाली मिल रहे हैं। जो कैश मिल भी जा रहा है, उसके लिए कई लोगों को पांच से छह दिन तक बैंकों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

कासिमाबाद स्थित एक बैंक में लगी लोगों की कतार-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें