फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहली में 50 और दूसरी में 131 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्राविधिक शिक्षा विभाग से संबद्ध डिप्लोमा इन फार्मेसी की विषम सेमेस्टर-वार्षिक परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि उनके केंद्र पर पहली पाली में 654 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 50 अनुपस्थित तथा शेष 604 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरी पाली में 1200 छात्र-छात्राओं को सम्मिलित होना था लेकिन 1069 ही उपस्थित हुए शेष 131 ने परीक्षा छोड़ दी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कालेज के 20 कक्षों में यह कराई जा रही है।
बताया कि केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक दिन दो पाली सुबह 9 से 12 एवं दिन में 2 से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित हो रही है। इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें