फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से गायब हो गईं एनसीईआरटी की किताबें

Mon, 11 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
‌किताबें - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत  हो चुकी है। दस दिन बीत जाने के बाद भी  एनसीईआरटी की विभिन्न कक्षाओं की कई  पुस्तकें बाजार में नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा संकट कक्षा नौ में हैं। इस कक्षा की अधिकांश पुस्तकें बाजार से गायब हैं।
विज्ञापन


पुस्तकों की  तलाश में विद्यार्थी ही नहीं उनके  अभिभावक भी भटक रहे हैं। वाराणसी सहित  आसपास के जिलों की दौड़ भी लगाई जा रही लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल रहा।

प्राथमिक विद्यालयों एवं यूपी बोर्ड के साथ सीबीएसई विद्यालयों का नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी एनसीईआरटी की किताबों का संकट खड़ा हो गया हैै। कक्षा 6 से 9 तक की कई पुस्तकें बाजार से गायब हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा समस्या कक्षा-9 के छात्रों को हो रही है। कक्षा-9 के छात्रों की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान की किताबें नहीं मिल रहीं। जबकि कक्षा-6 में गणित, सामाजिक, विज्ञान, कक्षा-7 में गणित, विज्ञान, कक्षा-8 में विज्ञान की गायब हैं।

बच्चों के साथ भागदौड़ कर रहे हैं अभिभावकों को सिर्फ निराशा ही हाल लग रही है। किताब कहां से और कब तक मिलेगी उन्हें बताने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में एनसीईआरटी पुस्तकों के विक्रेता अशोक तिवारी ने बताया कि कई
विज्ञापन


किताबें बाजार में नहीं मिल रही है। छात्रों की समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें