फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आग का कहर

Mon, 11 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बहादुरगंज के बडौरा की राजभर बस्ती में आग से जलीं झोपड़िया
विज्ञापन
जिले में ओलावृष्टि से तबाह किसानों पर अब आग न कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिले में अब तक कई स्थानों पर आग से फसलें चुकी हैं। नुकसान से किसान बरबादी की कगार पर पहुंच गए हैँ।
विज्ञापन


जिससे भारी नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि यदि ऐसा ही रहा तो किसान दाने-दाने को मुहताज हो जाएंगे। अधिकतर आग की घटनाएं शार्टसर्किट से हुई हैं।

बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार,  क्षेत्र के बड़ौरा की राजभर बस्ती में शनिवार की देर शाम तारों की स्पार्र्किंग से  निकली चिनगारी से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। 
विज्ञापन

घटना में गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए और तीन जानवर झुलस गए। चिनगारी से नीलम देवी पत्नी ओमप्रकाश खरवार की झोपड़ी में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाते उसने गीता देवी की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग बुझाने के प्रयास में चार लोग झुलस गए। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, फतेहपुर गांव में रविवार की दोपहर तीन बजे  हाईटेंशन की चिनगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना का कारण स्पार्किंग बताया जा रहा।

मशक्कत कर आग पर काबू  पाया गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार, शादियाबाद क्षेत्र के सुल्तानीपुर में शनिवार की रात खलिहान में आग लगने से 300 बोझ गेहूं व अरहर के 150 बोझ जलकर नष्ट हो गए।

खलिहान के नजदीक एक व्यक्ति के बरामदे में रखे कपड़े भी जल गए। ब्लाक के शंकरपुर गांव निवासी मुखराम यादव के 14 मंडा खेत में खड़ी गेहूं की फसल विद्युत शार्ट सर्किट से जलकर नष्ट हो गई।

लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, जीयनदासपुर गॉव के इब्राहिमपुर  मौजे में रविवार को लगे ट्रांसफार्मर की चिनगारी से मुहम्मदाबाद निवासी

सिद्धनाथ के खेत में 5 मंडा गेहूं की काटकर रखी गई फसल जलकर नष्ट हो गई। भदौरा : मनिया में हाइटेंशन तार की चिनगारी से गेहूं  की पांच बिघे फ़सल जलकर नष्ट हो गई।

मनिया निवासी कादीर खां के खेत के ऊपर से बिजली का एचटी तार गुजरा है। रविवार को चार बजे  स्पार्किंग से गिरी चिनगारी से उनके खेत में आग लग गई आैर देखते ही देख्‍ते फसल जल कर रखा हो गई।

भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, निकरोजपुर गांव में रविवार  को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से नंदू कुशवाहा, कालिका कुशवाहा, संजय  कुशवाहा और बनारसी कुशवाहा की झोपड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार,  निजामुद्दीन गांव निवासी छोटेलाल  कुशवाहा की मड़ाई के लिए रखी सौ बोझ गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें