फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: घर -घर पूजी गई मां कुष्मांडा देवी

विज्ञापन
दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर दो रेल लाइन के बीच शायर माता मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे भक्त। और ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरुप की पूजा की गई। घरों में भी कलश स्थापना कर चुके श्रद्धालु भी सुबह शाम दुर्गा शप्तशती का पाठ कर रहे है। मंदिरों में घंटे-घडिय़ालों की गूंज रही। कई मंदिरों में गाइड लाइन की अनदेखी करते हुए समूह में भजन कीर्तन तथा अन्य परंपराओं को निभाया गया।
विज्ञापन

ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी भगवती के चौथे स्वरूप के रुप में मां कुष्मांडा देवी का भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजन-अर्चन किया। मान्यता है कि जब सृष्टि नहीं थी तो इसी स्वरूप में सृष्टि का विस्तार किया था। लोगों ने पंडितों को शाक सब्जी और अन्न का दान किया। शहर के नवाबगंज स्थित मां शीतला, हमीद सेतु की मां काली, मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर, रौजा की नव देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर सुबह से लेकर देर शाम तक पूजन-अर्चन होता रहा। करीमुद्दीनपुर : मां कष्टहरणी मंदिर में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने शक्ति स्वरूपा की आराधना कर उनसे मन्नतें मांगी। गहमर : करहिया स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में भी अन्य प्रांतों से लोगो ने मां के चरणों में प्रसाद आदि चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तों के चहल-पहल से गुलजार रहा। मुहम्मदाबाद : जमलापुर स्थित महाकाली, लक्ष्मी, सरस्वती मंदिर और तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए लोग पहुंचे। इसके अलावा रेवतीपुर में मां भगवती, दिलदारनगर स्टेशन की शायर माता, देवकली स्थित चकेरी धाम, बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, सैदपुर स्थित मां काली, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, भगीरथपुर स्थित मां दुर्गा, सिऊरी अहमट स्थित अमवा की सती माई धाम पर भी श्रद्धालुओं का तातां लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें