फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की जद में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहन। थाना थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव स्थित खेत में मंगलवार की देर शाम साढ़े छह बजे आलू की फसल देखने जा रहे युवक के ऊपर जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

शंकरपुर गांव निवासी सोनू राजभर (20) देर शाम वर्ष अपने खेत में आलू की फसल देखने गया था।इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहे जर्जर हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इसके चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इधर घटना के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीण घायल युवक को उपचार के लिए जखनिया सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें