फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष के विरोध में निकाला जुलूस

Mon, 29 Jun 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की समस्याओं से परेशान लोगों ने सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतीकात्मक पुतले को भी घुमाया गया। इसके साथ ही समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।  नगर के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पुतले के साथ नगर भ्रमण किया। बैनर-पोस्टर लिए नगरवासी चेयरमैन विरोधी नारे लगा रहे थे। इस मौके पर  कबीर खां ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में

एक ही कार्य  को बार-बार दिखाकर गड़बड़ी की जा रही है। नगर की नालियों की सफाई नहीं होने से सड़क पर जलभराव हो गया है। सड़कों का गंदा पानी नगर वासियों के घरों के सामने जमा हो रहा है। जलनिकासी के नाम पर अभी तक नगर
विज्ञापन


 पंचायत प्रशासन की ओर से नालियों का निर्माण भी नहीं कराया गया है। दीपक गुप्ता ने कहा कि नगर का अपेक्षित विकास नहीं किया गया है। जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नगर

सभासद कमलेश जायसवाल, राजू गुप्ता, अंजली बाबा, सत्येंद्र उपाध्याय, अफजाल अली, अजय  गुप्ता, अमरेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।  

नगर में विकास कार्य लगातार चल रहा है। यही कारण है नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने वाला है। विकास के मामले में दिलदारनगर प्रथम स्थान पर है। विपक्ष के लोग युवा वर्ग को लेकर गलत आरोप लगा रहे है। -अलीशेर  राईनी, नगर पंचायत अध्यक्ष, दिलदारनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें