गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। अस्पताल ले जाने से पहले मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ छानबीन शुरू कर दी। जीतन ने बड़े भाई श्रीकांत पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने श्रीकांत के घर की छानबीन की तो खून से सना धारदार हथियार मिला। आरोपी पिता-पुत्र फरार थे।
थोड़ी देर बाद मुहम्मदाबाद सीओ और एसपी ग्रामीण भी फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार सुबह मृतक के छोटे पुत्र जितन यादव ने बड़े भाई श्रीकांत यादव और भतीजे जयशंकर यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
तहरीर में बताया कि जब मेरा पुत्र खाना लेकर डेरा पर जा रहा था तो श्रीकांत यादव अपने पुत्र जयशंकर के साथ डेरा की तरफ से भाग रहा था। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है।