फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari News: बांदा से गाजीपुर के लिए रवाना हुआ मुख्तार का शव, सपाजनों ने जताई संवेदना, उठी ये मांग

Fri, 29 Mar 2024 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Mukhtar Ansari News: पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख नेताओं ने मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी और भतीजे विधायक मन्नू अंसारी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन
बांदा से चली एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर के लिए रवाना हो गया है। शव को एंबुलेंस लेकर बांदा स्थित रानी दुर्गावती अस्पताल से निकल चुकी है। देर शाम तक शव गाजीपुर में पहुंच जाएगी।

विज्ञापन




समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कार्यालय समता भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख नेताओं ने मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी और भतीजे विधायक मन्नू अंसारी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और साजिश के चलते मुख्तार अंसारी को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अदालत में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पेशी के दौरान जेल में खाने में जहर देने की शिकायत की थी। इसके बावजूद भी सरकार ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से मुख्तार अंसारी का दुखद अंत हुआ।

विज्ञापन

सपाजनों ने जताया रोष

सपा नेताओं के साथ अपने घर पर अफजाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस घटना की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग किया। विधायक डॉ. विरेन्द्र यादव ने कहा कि यह सरकार न्यायिक प्रक्रिया का घोर उल्लघंन कर रही है। विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफाजत न कर पाए उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, अशोक बिंद, सदानंद यादव, आमिर अली, डॉ. समीर सिंह, कमलेश यादव, दिनेश यादव, जमुना यादव, राजेन्द्र यादव, सत्येन्द्र यादव, विभा पाल आदि शामिल थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें