माफिया मुख्तार अंसारी की मौत से पहले की ऑडियो वायरल हो रही है। ऑडियो में मुख्तार अपने परिवार से बात कर रहा है। ऑडियो में सुनिए कि मौत से पहले मुख्तार ने अपने परिवार के लोगों से क्या कह रहा है।
करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। तीन दिनों से बीमार चल रहे जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बृहस्पतिवार रात अचानक फिर बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद से उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने परिवार से बात कर रहे हैं। इस ऑडियो से यह बात सामने आ रही है कि मुख्तार का स्वास्थ काफी समय से ठीक नहीं चल रहा था।
परिवार के साथ हुई बातचीत का ऑडियो में सुना जा सकता है कि मौत से पहले मुख्तार ने अपने परिवार के लोगों से क्या कह रहा है। वायरल ऑडियो में मुख्तार ने अपने बेटे को कॉल करके कहा था कि वो 16 मार्च से रोजा नहीं रख पा रहा है।
विज्ञापन
वह कहते हुए सुना जा सकता है कि - बहुत ज्यादा परेशानी है, हम बैठ भी नहीं पा रहे हैं और बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। मुख्तार की बात सुनकर बेटे उमर अंसारी ने कहा कि मैंने आपको वीडियो में देखा है, आप बहुत ही ज्यादा कमजोर नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो मुख्तार की मौत से एक दो दिन पहले का बताया जा रहा है। इसमें मुख्तार अपनी खराब हालत के बारे में बता रहा है। बेटा उमर बोलता है- आप हिम्मत बनाए रखिए पापा। आपसे ज्यादा हिम्मत किसी के पास नहीं है। कुछ भी करके रोज बात कर लिया करिए। रमजान का पाक महीना है। इंशाअल्लाह हम लोग जल्द ही हज करेंगे। हम जल्द ही आपके लिए खजूर और जमजम लेकर आएंगे।
सुनिए मुख्तार और उनके परिवार के बीच वायरल हुए ऑडियो को
हार्ट अटैक से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत
आपको बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की। तब तक मुख्तार के परिवार का कोई सदस्य मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा था।
गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौतके पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां रात साढ़े दस बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।
तीन दिनों से बीमार चल रहे जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बृहस्पतिवार रात अचानक फिर बिगड़ गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मंडलीय कारागार पहुंचे।
करीब 40 मिनट तक अधिकारी जेल के भीतर रहे। इसके बाद मुख्तार को एंबुलेंस से दोबारा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा है। रात में अस्पताल में उसका निधन हो गया।
दो दिन पहले 26 मार्च को मुख्तार ने जेल प्रशासन से पेट में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने ज्यादा खाने (ओवरईटिंग) व कब्ज का इलाज किया गया और 14 घंटे बाद उसी दिन देर शाम उसे वापस मंडलीय कारागार भेज दिया गया था।
इधर, गुरुवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मुख्तार के स्थानीय अधिवक्ता नसीम हैदर ने बताया कि मुख्तार को हार्ट अटैक पड़ने की आशंका है।