फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी की पत्नी का लखनऊ स्थित दो करोड़ का फ्लैट कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस ने मंगलवार को आईएस-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी व सक्रिय सहयोगी आफसा अंसारी की लखनऊ के गोमती नगर विभूति खंड स्थित चेल्सिया टावर के फ्लैट-1402 को कुर्क कर लिया। फ्लैट की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपए हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई की। साथ ही मजिस्ट्रेट ने सील बंदकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बीते 29 सितंबर को एसपी को रिपोर्ट पेश कर बताया कि आईएस-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी गिरोह बनाकर कानून व्यवस्था के लिए खतरा बनी हुई हैं। इसके साथ ही गिरोह के सदस्यों को आर्थिक और भौतिक लाभ के उद्देश्य से आपराधिक कार्य और समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित बेनामी अचल संपत्ति जो फ्लूम पेट्रोकम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खरीदी गई है। यही नहीं गिरोह के सदस्यों व आपराधिक सहयोगियों ने विभिन्न कंपनियों का संचालन किया। साथ ही आफसा अंसारी और उसके आपराधिक सहयोगियों की ओर से संगठित अपराधों से अर्जित धन अवैध संपत्तियां खरीदी गई हैं। एसपी की ओर से रिपोर्ट को दी गई संस्तुति के आधार पर डीएम आर्यका अखौरी ने धारा 14 (1) यूपी गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत फ्लैट कुर्क करने का निर्देश दिया। इस पर पुलिस ने लखनऊ पहुंचकर आफसा अंसारी के दो करोड़ की फ्लैट को कुर्क कर लिया। एएसपी ज्ञानेंद्र ने बताया कि आईएस-191 के गैंग सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी व सक्रिय सहयोगी आफसा अंसारी की गैंगस्टर एक्ट के तहत लखनऊ में स्थित दो करोड़ का फ्लैट कुर्क किया गया है। साथ ही वहां के मजिस्ट्रेट ने सील बंदकर कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा और विधिक कार्रवाई चल रही है।

000000

नंदगंज और गाजीपुर कोतवाली में दर्ज हैं नौ मुकदमे

आफसा अंसारी पर नंदगंज और कोतवाली में विभिन्न संगीन धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं। यहीं नहीं अब तक वह फरार है, पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आफसा अंसारी पर शहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में सात और नंदगंज में दो मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें