फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी की बेनामी संपत्ति कुर्क : लखनऊ के विभूति खंड स्थित ओमेक्स सोसायटी में कार्रवाई

Tue, 26 Nov 2024 07:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर पुलिस अन्तरराज्यीय गैंग सरगना मृत मुख्तार अंसारी की पत्नी सहयोगी व गिरोहबन्द अपराधी आफसा अंसारी द्वारा अर्जित अचल बेनामी सम्पत्ति कुर्क की गई। संपत्ति की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रूपए बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
आफसा की बेनामी संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध पर कानून का शिकंजा एक बार फिर से कसता हुआ दिखाई दिया। गाजीपुर पुलिस द्वारा माफिया मुख्तार की पत्नी की संपत्ति पर कार्रवाई की गई। लखनऊ के विभूति खंड स्थित ओमेक्स सोसायटी में मौजूद संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण किया गया।

विज्ञापन


बताते चलें कि अभियुक्ता आफसा अंसारी द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों में अर्जित बेनामी अचल संपत्ति जो कि FLUME PETROCHEMS PVT LTD के नाम से क्रय किया गया था।

जिसके पुलिस टीम ने जब्त कर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार आफसा अंसारी और इसके सहयोगियों द्वारा विभिन्न कम्पनियों Glorize Landdevelopers Pvt Ltd, Aaghaaz Engineering Project Ltd व M/S Vikash Construction, Inizio Network Solution Pvt Ltd का संचालन किया गया ।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि संगठित अपराधों से अर्जित धन का अंतरण करते हुए चल-अचल सम्पत्तियां अपने व अपनें गैंग के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए अवैध सम्पत्तियाँ अर्जित की गयी हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है और आगे भी अन्य आपराधिक कृत्य से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें