एसपी की अगुवाई में 12 टीमें मैदान में
पूरे अभियान की कमान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने खुद संभाली। उनके नेतृत्व में 12 विशेष टीमें गठित की गईं, जो देर रात तक संभावित ठिकानों पर दबिश देती रहीं। पुलिस का फोकस गैंग के फरार सदस्यों और उनके फाइनेंशियल नेटवर्क को ध्वस्त करना है।
अफसा की तलाश में फाटक आवास पर दबिश
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस ने फरार 50 हजार की इनामी अफसा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए मोहम्मदाबाद स्थित फाटक आवास पर भी छापा मारा। हालांकि वह हाथ नहीं लगीं। इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर भी पुलिस पहुंची और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक सिंगतुल्लाह अंसारी से पूछताछ की गई।
अभी और तेज होगा अभियान
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ऑपरेशन वज्र अभी शुरुआती चरण में है। जल्द ही गैंग से जुड़े अन्य फरार सदस्यों, बेनामी संपत्तियों और सहयोगियों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।