फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को मारी गोली, घायल; 25 हजार का इनामी गाजीपुर में गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 12:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह 25 हजार का इनामी है। रोकने का इशारा करने पर वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में टीम ने उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Ghazipur: गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

क्षेत्राधिकारी सैदपुर Ramkrishna Tiwari ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात पुलिस खिदिरगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी सूरज यादव उर्फ नागेंद्र यादव मोटरसाइकिल से रामपुर इटवा तिराहे की ओर जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा और पुलिस को देखा, वह घबराकर भागने लगा और खेत की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लग गई। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सूरज यादव उर्फ नागेंद्र यादव निवासी खिदिरगंज, थाना सादात के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें