फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर ने उत्तरौली को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय गांव के इंटर कॉलेज प्रागंण में आजाद स्पोर्टिंग क्लब सुहवल के तत्वावधान में 49वीं अंतरराज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुबारकपुर ( आजमगढ़) ने उत्तरौली को 4 - 0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। हल्की बूंदाबांदी के बीच मैच के शुरूआत से ही दोनों टीमों ने काफी कलात्मक खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले मैच के 23वें मिनट में मुबारकपुर के थापा ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 की शुरूआती बढ़त दिलाई। उत्तरौली के खिलाड़ियों ने बराबरी के लिए काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मध्या़तर तक मुबारकपुर ने अपनी बढत को कायम रखा। इसके बाद शुरू हुए मुकाबले में भी काफी रोमांचकारी खेल देखने को मिला। इसी बीच मैच के 61वें मिनट में मुबारकपुर के अमीन ने एक और शानदार गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच में पिछड़ रही विपक्षी उत्तरौली के खिलाड़ियों ने कई हमले किये मगर उनके हर प्रयासों को मुबारकपुर के मजबूत डिफेंडरो ने नाकाम किया। इसी बीच मैच के 77 वें एवं 81 वें मिनट में मुबारकपुर के फारूख ने लगातार दो गोल कर टीम को 4-0 की मजबूत एवं निर्णायक बढ़त दिला दी। मैच में पिछड़ने से निराश उत्तरौली के खिलाड़ियों ने वापसी के लिए एक बार फिर कई हमले लिए मगर उनके हर प्रयास विफल रहे। मैच समाप्ति तक मुबारकपुर ने स्कोर बरकरार रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल का टिकट बुक करा लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, मदन यादव, प्रफुल्ल चंद्र राय, काशीनाथ यादव, शिब्बू राय, राजू राय, प्रिंस, दुर्गा राय और राजू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मैच में निर्णायक बृजेश मिश्रा औरउद्घोषक सुरेन्द्र नाथ राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें