गाजीपुर जिले में मन को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां लिवर इंफेक्शन से इकलौते पुत्र की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी और 24 घंटे में ही उसकी भी मौत हो गई। परिवार वालों का बिलखना देख ग्रामीणों की भी आंखें नई हो गईं। पुत्र के बाद मां के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
लंबे समय से चल रहा था बीमार
मरदह गांव के छोटका मरदह दानी का पुरा यादव बस्ती निवासी विजय यादव (22) लिवर के इंफेक्शन से लंबे समय से बीमार चल रहा था। इलाज के दौरान युवक की रविवार को वाराणसी में निधन हो गया।
चार बहनों का इकलौता भाई था विजय
वह चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। काफी समय से बीमार चल रहा था। पुत्र के निधन की जानकारी होते ही मां धीरजा देवी सदमे में चली गईं। देखते ही देखते उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनका भी निधन हो गया।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: पति और ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर, महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया ये आरोप
दो मौत से परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल
पुत्र के बाद मां के निधन की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर गांव के लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। घटना ने गांव के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया। परिजनों को देख ग्रामीणों की भी आंख भर आ रही थीं।
इसे भी पढ़ें; सख्ती: प्रेशर हॉर्न और हूटर बजाकर भौकाल बनाने वालों की खैर नहीं, गाड़ियों का होगा चालान; सीज की कार्रवाई भी