फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गाजीपुर में रिश्वतखोर दरोगा गिरफ्तार, इस लिए की थी 10 हजार की मांग; एंटी करप्शन ने की कार्रवाई

Mon, 07 Apr 2025 04:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

उपनिरीक्षक को एंटी करप्शन की टीम ने घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने एक उपनिरीक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। वह रेवतीपुर थाने में तैनात था और थाने के पास पेड़ के पीछे से जाकर रिश्वत ले रहा था।

विज्ञापन


कल्याणपुर गांव के निवासी नंदलाल यादव ने वाराणसी एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को उनके पट्टीदार के साथ भूमि विवाद में मारपीट हुई। कोई सुनवाई न होने पर सात मार्च को उन्होंने गाजीपुर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले में आख्या भेजने के लिए 10 हजार रुपये रेवतीपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक लल्लन यादव ने मांग की। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में दबंग का दुस्साहस: महिला की सहेली से बनवाया वीडियो, अब धमकी देकर मांग रहा पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने दी थी धमकी
आरोप है कि दारोगा ने धमकी दी थी कि रिश्वत न देने पर वह उल्टी रिपोर्ट भेज देंगे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने अपने स्तर से जांच की और शिकायत में सत्यता मिली। इसके बाद शिकायतकर्ता के माध्यम से उप निरीक्षक को बुलवाया गया, जो थोड़ी दूर पर एक पेड़ के पीछे दोपहर 3:10 बजे 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 

एंटी करप्शन टीम वाराणसी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें